जमशेदपुर : जन शिकायत निवारण दिवस के तहत समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की। विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने इस दौरान विस्थापित समस्या, रेलवे लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में आपत्ति, जमीन विवाद, राशन, पेंशन, घरेलू विवाद, अतिक्रमण की शिकायत समेत जनहित से संबंधित मांगपत्र आदि से संबंधित आवेदन समर्पित किए । उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
Advertisements

