जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के निर्देशानुसार मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन आज दिनांक 21 दिसंबर दिन रविवार को एल बी एस एम कॉलेज रोड प्रेम कुंज चौक मांझी बगान कीताडीह प्रांगण में सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश युवा महासचिव रंजीत सिंह के जन्मदिन पर सैल्यूट तिरंगा के रंजन सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर के साथ साथ बच्चों के बीच कॉपी किताब एवं पेंसिल वितरण किया गया।
इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में फोर्टिस अस्पताल की टीम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने अपना सहयोग एवं सेवा दिया। जिसमे प्रमुख रूप से स्त्री विशेषज्ञ ,फिजिशियन,डेंटल नेत्र के लिए ए एस जी की टीम ,, फूल बॉडी चेकअप ,फ़िज़ियोथेरेपी , पी एफ टी फॉर्टिश के कैंप मैनेजर बिकेश सिन्हा आदि लोग ने अपना सेवा दिया। कूल 240 लोगों का इलाज इस कैम्प के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व ज़िला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे वर्तमान जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ,धर्मेंद्र सोनकर सहित कई सामाजिक और राजनीतिक लोग शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजन सिंह,रवि सिंह ,सुनील गुप्ता ,रवि पांडे ,अंकित सिंह,वेद प्रकाश तिवारी सहित कई अन्य लोग का रहा ।

