जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के टीम संस्कार ( क्यू. सी. ) को ग्रेटर नोएडा में आयोजित 39 वां नेशनल कंवेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स सेमिनार में एक्सीलेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स फॉर आत्मनिर्भर भारत के थीम पर आधारित इस प्रतिस्पर्धा में देश भर के कुल दो हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लिये थे। उक्त सेमिनार 19 से 22 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।
टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के टीम संस्कार द्वारा उपरोक्त थीम पर आधारित प्रेजेंटेशन को चयन समिति ने उत्कृष्ट माना । फलस्वरूप एक्सीलेंट अवार्ड के लिए चयनित हुआ। अवार्ड ग्रहण करने वालों में टीम के आरके विश्वास, एस अख्तर, समित दास , धीरज कुमार, पवन कुमार, सीआर दास शामिल थे। उधर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने इस उपलब्धि पर टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं दी ।

