जमशेदपुर : झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं प्रखंड कार्यालय के सौजन्य से पूर्वी घोड़ाबंधा ग्राम पंचायत अंतर्गत धुआँ कॉलोनी में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत 30 जरूरतमंद एवं असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। पंचायत समिति सदस्य आशीष पाल ने लाभुकों को कंबल प्रदान करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर आशीष पाल ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अंकित आनंद, स्वाधीन बनर्जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
