झारखंड : हजारीबाग लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदी लापता हो गए हैं. यह तीनों कैदी धनबाद के बताए जा रहे हैं. इसकी पुष्टि जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने की है. यह प्रारंभिक जानकारी है. ये कौन कैदी है कि मामले में सजा काट रहे थे या फिर विचाराधीन थे, इसकी जानकारी जेल प्रशासन ने नहीं दी है. घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को शकते में ला दिया है. यह जेल हाई सिक्योरिटी के लिए जाना जाता है. जहां खूंखार कैदी और नक्सलियों को रखा जाता है. इसके साथ ही कई विचाराधीन हाई प्रोफाइल कैदी भी जेल में बंद हैं. ऐसे में तीन कैदी के लापता होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठना शुरू हो चुका है.
Advertisements
Advertisements
