- राजधानी टुसू महोत्सव 2026 की तैयारी तेज
रांची : झारखंड का प्रसिद्ध लोक संस्कृति टुसू पर्व के अवसर पर 11 जनवरी 2026 को प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजधानी टुसू महोत्सव 2026 कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है , कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री जी शामिल होंगे। आयोजक कमेटी के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए उपायुक्त भजंत्री जी ने कहा कि टूसू झारखंड की प्रमुख लोकसंस्कृति पर्व है राजधानी रांची में टूसू महोत्सव होना गर्व की बात है ।

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो जी ने कहा कि इस बार राजधानी टूसू महोत्सव 2026 को भव्य रूप से मनाने की तैयारी चल रही है, महोत्सव के मौके पर ढोल – नगाड़े – मांदर के थाप से सामूहिक संगीत नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा, तथा टूसू चौडल प्रदर्शन किया जाएगा । इधर टूसू पर्व नजदीक आते आते हाट बाजार में टूसू चौड़ाल बिक्री बढ़ गई है लोगों में उत्साह तेज हो गई है ।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता)
