मुरी : छात्रों के मांगों को लेकर ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकार मोर्चा’ के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो लोक भवन पहुंचे एवं महामहिम के समक्ष विस्तृत रूप से जानकारी साझा किया। जेएसएससी द्वारा जारी कचपाल की नियुक्ति में राज्य सरकार के संकल्प संख्या- 440 का अवहेलना करते हुए आयु सीमा में छूट नहीं दिया गया है एवं झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के वर्तमान सिलेबस पर भी महामहिम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शिष्ट मंडली ने कहा पाठ्यक्रम यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन से भी बृहद एवं जटिल है। जिससे यहां के क्षेत्रीय छात्रों को प्रतियोगी प्रतिस्पर्धा में दिक्कतों की सामना करनी पड़ रहा है। लिखित रूप से महामहिम के समक्ष ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में क्षेत्रीय भाषा एवं कल्चरल से संबंधित बिंदुओं को पाठ्यक्रम में शामिल करने का मांग किया गया।

रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता )
