जमशेदपुर। डिमना में प्रस्तावित बस टर्मिनल के लिए चिन्हित 13 एकड़ जमीन पर कथित कचरा डंपिंग के विरोध में मंगलवार को एनएच-33 स्थित वसुंधरा एस्टेट के पास जोरदार धरना-प्रदर्शन हुआ। जिसका नेतृत्व नवनिर्मित वसुंधरा एस्टेट विकास समिति एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने किया जिसमें आसपास के 100 से भी अधिक स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर कचरा डंपिंग का कड़ा विरोध जताया। वार्ड पार्षद ने भी मौके पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया और जोरदार विरोध किया।

सौरभ विष्णु ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद वहां के स्थानीय लोगों ने मुझे बताया कि उक्त कचरे को लैंडफिलिंग के रूप में इस्तेमाल किया गया है, जिससे घोर पर्यावरणीय क्षति पहुंचने की आशंका है और रासायनिक जैसे मीथेन जहरीले रसायनों का रिसाव हो रहा है, जिससे वहां का पानी भी कला हो रहा है। दो दिन बाद समिति की जाँच होनी है और यदि जाँच अधिकारी आकर अपना काम नहीं करते हैं, तो स्थानीय लोगों ने कहा है कि सौरभ विष्णु के साथ हाईवे जाम किया जाएगा। सौरभ विष्णु ने कहा कि इससे पहले प्रशासन को चिट्ठी, आरटीआई और एनजीटी के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, सिर्फ लीपापोती की जा रही है।
धरना-प्रदर्शन में पंकज तिवारी, बिनोद सिंह, डी.के. मिश्रा,बबलू सिंह, दीपक, के. वीरेंद्र पी. सिंह, तरुण दुबे, सुबोध, दीपक तिवारी, राहुल, दुलाल, स्वरूप, किसिला देवी, सोनी देवी, चंदन, सोमू एवं गीता देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर प्रस्तावित बस टर्मिनल की जमीन पर कचरा डंपिंग का विरोध किया और प्रशासन एवं मानगो नगर निगम से कचरा तत्काल हटाने की मांग की।
