मुरी : जामताड़ा में शनिवार को माकपा राज्य कमिटी की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें जनता के जन मुद्दों और केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा मनरेगा कानून को खत्म करने, श्रमिक विरोधी चार लेबर कोड लागू करने, बीमा उधोग में एक सौ प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने, कृषि विरोधी बीज विधेयक लाने तथा कुख्यात बिजली अधिनियम संशोधन कानून की घोषणा करने के खिलाफ सघन आंदोलन शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया. राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने धोषणा किया कि 12 फरवरी को मजदूरों की देशव्यापी हड़ताल और संपूर्ण ग्रामीण बंद होगा।


बैठक विधुत नियामक आयोग द्वारा बिजली की दरों में साठ प्रतिशत बढोत्तरी के प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। .राज्य कमिटी बैठक में संताल परगना, कोल्हान, उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल के 24 जिला कमिटियों में से 21 जिलों की भागीदारी हुई.बैठक का समापन वेनेजुएला पर अमरीकी हमले के खिलाफ एक विरोध मार्च से हुई. जिसमें राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो, सुरजीत सिन्हा,संजय पासवान, शिवानी पाल,सुरेश मुंडा, समीर दास, सुखनाथ , अनवशर असारी, सोनाराम राणा,अलका मांझी, नैना सिंह नेपाल दता, मधु रवानी,,पिंटू रवानी, पोनय पानिकर,तुलसी महतो आदि ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की दादागिरी नहीं चलेगा,तेल के लिए खुन बहाना बन्द करो,अमिरीकी साम्राज्यवाद वेनेजुएला से दूर हटो, वेनेजुएला की जनता हम तुम्हारे साथ है, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी सिलिया फोलोरेस रिहा करो, वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला नहीं चलेगा आदि नारे लग रहे थे।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता)
