जमशेदपुर : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जमशेदपुर शहर की सामाजिक संस्था ‘हेल्पिंग हैंड्स’ द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के बीच भोजन सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य पर्व के अवसर पर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ‘हेल्पिंग हैंड्स’ संस्था के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, करुणा और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में कौशिक, कुश, विशाल गोप, प्रेम महाकुड़, बबलू गोप, रोहित गोप, सागर गोप एवं शक्ति मानना सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों को भोजन सामग्री प्रदान की और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
