जमशेदपुर : बलिगुमा सुकना बस्ती में आज मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता एवं वार्ड नंबर 9 की प्रत्याशी संजना हांसदा ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर बस्तीवासियों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई। लोगों ने प्रत्याशियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में यह मदद उनके लिए काफी सहायक है।


सुकना बस्ती के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिन्हें प्रत्याशियों ने गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। बस्तीवासियों का कहना है कि इस बार वे मेयर पद के लिए सुधा गुप्ता और वार्ड नंबर 9 से संजना हांसदा को ही विजयी बनाएंगे, क्योंकि दोनों प्रत्याशी लगातार जनता के बीच रहकर उनकी जरूरतों को समझ रही हैं।
इस जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से साफ दिखा कि सुकना बस्ती के लोगों में दोनों प्रत्याशियों के प्रति भरोसा और समर्थन लगातार मजबूत हो रहा है।
