जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती समारोह के प्रथम दिवस मंगलवार को साकची आमबागान स्थित अग्रसेन भवन में भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 15 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा सभागार सुरों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू शामिल हुईं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। शाखा अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने कहा कि अंताक्षरी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर है. विख्यात गायक प्रेम अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। ‘सुरों में संस्कृति और गीतों में परंपरा’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में मुखड़ा, बजर, म्यूजिक और अक्षर समेत कई रोचक राउंड हुए। दर्शकों को भी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला और आकर्षक गिफ्ट हैम्पर वितरित किए गए।
अंताक्षरी के परिणाम…
🥇 प्रथम—टीम अग्रदीप: पायल रस्तोगी, मेघा सिंघानिया, मंजू सेकसरिया
🥈 द्वितीय—टीम अग्रज्योति: रिया केडिया, खुशबू अग्रवाल, पायल अग्रवाल
🥉 तृतीय—टीम अग्रसुगंध: लक्ष्मी शारडा, पूनम बजाज, अंकिता मुरारका
प्रतियोगिता में स्नेहा चंदुका, निशा अग्रवाल और पूजा संघी ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि सीमा जवानपुरिया, संजना अग्रवाल और सुशीला संघी संयोजक रहीं।
राजस्थानी परिधान में भी दिखी संस्कृति की झलक……
कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसमें ज्योति अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल और मधु अग्रवाल विजेता रहीं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सन्नी संघी, अभिषेक अग्रवाल समेत प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, महासचिव बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। अग्रसेन जयंती समारोह के तहत बुधवार को मानगो राजस्थान भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
