जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को भाजपा जुगसलाई मंडल की ओर से गर्ल्स स्कूल में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रांकन एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष हनु जैन के नेतृत्व में हुआ।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को चित्रों और रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया। भाजपा प्रदेश नगर निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल मोदी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं।
हेमेंद्र जैन ने कहा कि रचनात्मक प्रतियोगिताओं के जरिए नई पीढ़ी को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित पिंटू सैनी, चंद्रशेखर दास, सूरज वर्मा, ओमप्रकाश पाठक, आयुष राज, अनूप खां, विनय शर्मा, अनिल सेठ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
