मुरी : सिल्ली टुटकी में के कृषि पशु पालन एवं सहकारिता विभाग परियोजना समेकित सहकारी विकास परियोजना, (आईसी डीपी ) के तत्वधान में बिधायक की उपस्थिति में मो फुलको देवी के कर कमलों से शिलान्यास किया गया। कार्य कारिणी एजेन्सी आईसीसी पी कोषांग द्वारा किया जाएगा। बिधायक अमित महतो मौके पर कहा कि यहाँ पहले 100 एमटी क्षमता वाले गोदाम है आज 500 एमटी क्षमता वाले गोदाम की जरूरत है जिसका आज शिलान्यास हो गया जिसका परिणाम सकारात्मक परिणाम आएगा।

किसान बिचौलियों के चक्कर में न पडे। ठेकेदार रेहान ने बताया कि, 16 डीसमील जमीन पर गोदाम शिलान्यास के बाद शुरू कर दिया जाएगा। चार महीने में पूरा हो जाएगा। पुरा काम 60 लाख के लागत से बनेगी। इस मौक पर सिल्ली पूर्व के जिप सदस्या लक्षमी देवी, पति ए महतो लैम्प अध्यक्ष सुरेश सिह मुंडा, गोपाल कोई र, सचिव धनीराम महादानी, नुतन देवी, अजय कोई र, बबुधेशवर कोईरी, केशव कोईरी, पांडे महतो राजेश महतो समेत टुटकी के ग्रमीण मौजूद थे।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
