जमशेदपुर : नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर देशभर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह देश के युवाओं के लिय नए नेतृत्व, नई सोच और नई ऊर्जा की शुरुआत है। उक्त बातें भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा ने कही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि नितिन नवीन को एक जमीनी, संघर्षशील और युवा दृष्टिकोण वाले नेता के रूप में देखा जाता है, जिनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन हमेशा से युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व देने की बात करते रहे हैं, इसलिए उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना युवा नेतृत्व के सशक्तिकरण का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद सोशल मीडिया पर युवाओं की सक्रियता तेजी से बढ़ी है। बधाइयों और समर्थन के संदेशों की बाढ़ आई हुई है, जिससे संगठनात्मक स्तर पर भी नया जोश और ऊर्जा देखने को मिल रही है।
काली शर्मा ने प्रधानमंत्री के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें पीएम ने कहा है कि आने वाले समय में वे भाजपा से एक लाख युवाओं को जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संकल्प और नितिन नवीन का युवा नेतृत्व मिलकर युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। देश के कोने-कोने से युवाओं ने इस फैसले का स्वागत किया है। कुल मिलाकर, नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना और प्रधानमंत्री का युवाओं को लेकर दिया गया संदेश, दोनों युवाओं के लिए नई उम्मीद, नया विश्वास और नए जोश का प्रतीक है।
