जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के बहुप्रतीक्षित मीडिया कप क्रिकेट 2026 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को आयोजन में शामिल सभी आठ टीमों की जर्सी का भव्य शुभारंभ किया गया। इसी के साथ लॉटरी के माध्यम से सभी टीमों को किट का आवंटन भी कर दिया गया।

मीडिया कप क्रिकेट 2026 का शुभारंभ 2 फरवरी को कीनन स्टेडियम में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के चीफ सुंदर रामम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। टूर्नामेंट का समापन 15 फरवरी को होगा।
जर्सी लॉन्च कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महासचिव विनय पूर्ति एवं कोषाध्यक्ष अजय महतो विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा सभी आठ टीमों के कप्तान—अंजनी पाण्डेय, इम्तियाज इन्तु, प्रसनजीत, आशीष तिवारी, नानक सिंह, रोहित सिंह, अमजद खान, रत्नेश तिवारी सहित श्याम, रवि एवं अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि मीडिया कप न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द और टीम भावना को भी मजबूत करेगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
