चतरा : पुलिस अधीक्षक चतरा सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार आज जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में— कुंदा थाना अंतर्गत ग्राम- बूटकुइया और सुखवाई में करीब 32 एकड़, लावालौंग थाना अंतर्गत ग्राम लारे और होसिर में 77 एकड़, वशिष्ठनगर थाना अन्तर्गत ग्राम- कुरखेता में करीब- 03 एकड़ तथा राजपुर थाना अन्तर्गत ग्राम – हरियोखाप में करीब- 01 एकड़, कुल करीब 113 एकड़ वन भूमि में की जा रही अवैध अफ़ीम की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट किया गया।अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
चतरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध अफ़ीम की खेती न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधि करने से रोकने में चतरा पुलिस का सहयोग करें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
