जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर-1 की निवासी नेहा कुमार का पर्स रविवार 1 फरवरी को साकची बाजार में खरीदारी के दौरान गुम हो गया था। सूचना मिलने पर पीसीआर-18 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्स को बरामद कर लिया. बरामद पर्स को सीसीआर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में सुरक्षित रूप से जमा कराया गया, जहां आवश्यक सत्यापन के बाद पर्स को उसकी वास्तविक मालिक नेहा कुमार को सौंप दिया गया. पर्स वापस मिलने पर नेहा कुमार ने पुलिस की तत्परता और ईमानदार कार्यशैली की सराहना की इस सराहनीय कार्य से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और मजबूत हुआ है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

