जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़ी केबुल कंपनी परिसर में बुधवार 8:00 बजे के करीब असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा देने की घटना सामने आई है. बताया जाता है कि कंपनी लंबे समय से बंद पड़ी है, जिसका फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व परिसर में घुस गए और वहां पड़े कबाड़ व ज्वलनशील सामग्री में आग लगा दी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के इलाके में धुआं फैल गया. स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ी क्षति टल गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगाने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
केबुल कंपनी परिसर अंदर झाड़ियों में लगा आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
Breaking News Jamshedpur Cable Company Fire Factory Fire Incident Fire Breaks Out in Bushes Fire Brigade Action Fire Controlled After Hard Work Fire Inside Company Premises Industrial Area Fire Industrial Fire Jamshedpur Jamshedpur fire news jamshedpur news jharkhand breaking news Jharkhand News local news jamshedpur parsudih news
