जमशेदपुर। मानगो नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या-13 का चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। वार्ड पार्षद प्रत्याशी किरण कुमारी विकास के संकल्प के साथ लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। समर्थकों की टोली के साथ वे घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रही हैं और अपने पक्ष में समर्थन मांग रही हैं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक “विकास के नाम पर किरण कुमारी” के नारों के साथ पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। प्रत्याशी ने वार्ड के चहुंमुखी विकास, स्वच्छता व्यवस्था, सड़क-नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर महिलाओं और युवाओं ने उनका स्वागत किया। स्थानीय निवासियों ने वार्ड की समस्याओं पर खुलकर चर्चा की और उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया। लोगों का कहना है कि उन्हें एक ऐसी पढ़ी-लिखी और सक्रिय प्रतिनिधि की जरूरत है, जो उनके बीच रहकर समस्याओं का समाधान कर सके।
जनसंपर्क अभियान को धार देने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी किरण कुमारी के साथ नजर आ रहे हैं। चुनावी माहौल में वार्ड 13 की यह सक्रियता आने वाले दिनों में मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है।
