जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मस्जिद के पास स्थित एक क्वार्टर में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश वहां इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के सभी को हथियार के साथ दबोचा गया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध हथियार और जिंदा गोलियां बरामद की गईं। पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
JAMSHEDPUR : गोलमुरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार…..
6 Criminals Arrested Arms recovery Jamshedpur Breaking News Jamshedpur Crime update Jharkhand Gangster Manish Singh associate golmuri Golmuri police action Golmuri raid Illegal weapons seized Jamshedpur jamshedpur crime news Jamshedpur police raid Jharkhand crime news Live ammunition seized Police crackdown Jamshedpur
