जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी एवं रोड नंबर 14, वार्ड नंबर 19 में घर-घर जाकर मतदाता पर्चियों का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के नाम मिलान कर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया।


अंसार खान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में बनी सड़क, नाली और बिजली के केबल पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे नेताओं से सावधान रहें जो केवल चुनाव के समय ही क्षेत्र में दिखाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि मतों का बिखराव रोकना जरूरी है। समर्थकों से आह्वान किया गया कि वे मेयर पद के लिए सुधा गुप्ता के पक्ष में गुलाबी रंग की पर्ची पर क्रम संख्या 11, चुनाव चिन्ह ‘कारपेट’ पर मोहर लगाएं। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए व्हाइट पर्ची पर क्रम संख्या 2, रुखसार बेगम के चुनाव चिन्ह ‘बेबी वॉकर’ पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद यूसुफ, आरजू अहमद खान, आदिल अहमद खान, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद बिलाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
