एक सवाल जो हर किसी के मन में है — आखिर ऐसा कौन सा गुस्सा था, जिसने बेटे को अपने ही पिता का कातिल बना दिया?
लखनऊ : मेरठ की सनसनी के बाद अब राजधानी Lucknow का “ड्रम कांड” लोगों के दिलों में खौफ भर रहा है। शहर के Aashiyana इलाके में एक बेटे ने अपने ही पिता को गोली मार दी… फिर लाश के टुकड़े कर दिए… और सच छिपाने के लिए रची खौफनाक साजिश!
पहले गोली, फिर टुकड़े… और ड्रम में छिपाया धड़……
पुलिस के मुताबिक, 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह की हत्या उनके बेटे अक्षत ने की। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने पिता की लाइसेंसी राइफल से उनके माथे पर गोली दाग दी।
हत्या के बाद जो हुआ, उसने हर किसी को सन्न कर दिया…..
-
शव को तीसरी मंजिल से नीचे लाया गया
-
हाथ और पैर काट दिए गए
-
कटे हुए अंगों को पारा के सदरौना जंगल में फेंक आया
-
धड़ को घर में एक ड्रम में छिपा दिया
-
जब पुलिस जांच के लिए पहुंची, तो ड्रम से बरामद शव की हालत देखकर हर कोई दंग रह गया।
गुमशुदगी की झूठी कहानी, पड़ोसियों को भी बनाया गवाह…….
हत्या के बाद अक्षत खुद थाने पहुंचा और पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसने पड़ोसियों और जान-पहचान वालों के बीच आत्महत्या की झूठी कहानी भी फैला दी। लेकिन पुलिस को उसके बयान में विरोधाभास मिला। पुलिस उपायुक्त (मध्य) Vikrant Veer ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी टूट गया और उसने पूरा सच उगल दिया।
📚 पढ़ाई का दबाव बना हत्या की वजह?……
पूछताछ में सामने आया कि पिता बेटे को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ाई पर ध्यान देने को कहते थे। इसी बात से नाराज होकर अक्षत ने यह खौफनाक कदम उठाया।
हर कोई है स्तब्ध……
घटना के खुलासे के बाद आशियाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पड़ोसी सकते में हैं कि जिस घर से सामान्य जिंदगी की आवाजें आती थीं, वहां इतनी भयानक वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने बरामद अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।
