जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना स्थित सिदो-कान्हू मैदान गणेश नगर में विजय कुमार उर्फ मोनू, एक महिला और मजदूर पर फायरिंग के आरोपी कन्हैया सिंह और आशीष तिवारी ने मंगलवार को थाना में सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। आज पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। जानकारी हो कि 2 मई की सुबह स्कूटी व बाइक सवार युवकों ने मोनू पर फायरिंग की थी। इस दौरान पड़ोस की महिला ललिता देवी और मजदूर अनिल साहू को भी गोली लगी थी। विजय के बयान पर कन्हैया, आशीष तिवारी समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया था।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

