चाईबासा : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में एक और जवान घायल हो गया है। यह घटना सारंडा वन क्षेत्र के मारंगपोंगा जंक्शन स्थित घने जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान रविवार सुबह माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से हुई। इसमें सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विस्फोट से उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। बाद में उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। घायल अधिकारी को जंगल से बाहर निकालने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जाएगा छ। इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी अमित रेनू ने की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
