नई दिल्ली : आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी 23 आरोपियों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उस मामले में जारी किया गया है, जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI केस में सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। हाईकोर्ट ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को तय की है।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश पर भी रोक लगा दी, जिसमें मामले की जांच करने वाले CBI अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई (डिपार्टमेंटल एक्शन) करने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने फिलहाल उस आदेश को स्थगित करते हुए मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए तारीख तय की है।इस मामले को दिल्ली की राजनीति में काफी अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजर 16 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है, जहां हाईकोर्ट इस पूरे मामले में आगे की कानूनी दिशा तय कर सकता है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

