जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत बारिनगर में देर रात चोरी की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर की छत पर लगे एसी के आउटर यूनिट का पाइप काटकर चोरी कर लिया और फरार हो गए।
यह घटना बारिनगर टेल्को स्थित हाउस नंबर–2, क्रॉस रोड नंबर 4A, निजामुद्दीन रोड की है। घर के मालिक मोहम्मद इमरान रज़ा, जो कि एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, ने बताया कि उनके माता-पिता (करीब 70 वर्ष की उम्र) इस घर में रहते हैं। देर रात उनकी मां को कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं।
बताया जा रहा है कि रात के सन्नाटे में पहले कुछ हलचल की आवाज आई और उसके बाद पानी के लीक होने जैसी आवाज सुनाई देने लगी। सुबह जब परिवार के लोगों ने जांच की तो पता चला कि घर की छत पर लगे एसी के आउटर यूनिट का पाइप चोर काटकर ले गए हैं।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इलाके में गश्ती बढ़ाने की जरूरत है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
परिवार के अनुसार, अगर प्रशासन समय रहते कार्रवाई करे तो इलाके में हो रही छोटी-छोटी चोरियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। फिलहाल मामले की जानकारी स्थानीय स्तर पर दी जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि पुलिस जल्द ही जांच कर कार्रवाई करेगी।
