Bhiwadi Accident Jharkhand Workers – हरियाणा के भिवाड़ी में निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से हुई झारखंड के मजदूरों की मौत का मामला अब गरमा गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए ईचागढ़ के विधायक सविता महतो और पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा के चालू सत्र के दौरान श्रम मंत्री संजय यादव से मुलाकात की. विधायकों ने मंत्री के समक्ष मांग रखी है कि मृतकों के शवों को उनके गृह क्षेत्र ईचागढ़ और पोटका लाने की अविलंब व्यवस्था की जाए।
संबंधित कंपनी से उचित मुआवजे की मांग विधायक सविता महतो ने श्रम मंत्री से आग्रह किया कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी और संबंधित निर्माण कंपनी से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाया जाए.मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार की प्राथमिकता पहले शवों को सम्मानजनक तरीके से रांची मंगवाने और फिर वहां से एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांवों (बनगोड़ा, बुरुहातू और हुंडी) तक पहुंचाने की है।
साथ ही उन्होंने मुआवजे की प्रक्रिया को भी त्वरित गति से पूरा कराने का भरोसा दिया. उक्त बात की जानकारी विधायक सविता महतो के आप्त सचिव राजीव कुमार महतो उर्फ काबलू ने दी।
