जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 3 से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी ही खरीदी हुई जमीन को बचाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दबंग किस्म के लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर निर्माण कराने में जुटे हैं, और उसे लगातार धमकाया जा रहा है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
महिला का कहना है कि उसने पूरे मामले की लिखित शिकायत बिरसानगर थाना में की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, पीड़िता ने एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है—उसके मुताबिक थाना की गाड़ी उसके घर पहुंची और उसे “समझौता” करने की सलाह दी गई। कथित तौर पर कहा गया कि “दो कट्ठा जमीन ले लो और कुछ पैसे लेकर चुप हो जाओ।”
इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल…….
क्या दबंगों के आगे कानून बेबस हो गया है?
क्या एक महिला को इंसाफ पाने के लिए यूं ही भटकना पड़ेगा?
और अगर प्रशासन ही समझौते का दबाव बनाए, तो आम जनता किससे उम्मीद करे?
स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही जमीन पर कब्ज़ा होता रहा और पुलिस मूकदर्शक बनी रही, तो कानून व्यवस्था पर से भरोसा उठना तय है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक सख्त कदम उठाता है या फिर पीड़िता यूं ही न्याय के लिए दर-दर भटकती रहेगी…