मुरी : मुरी-गोला रोड में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई ,जो बुरी तरह से घायल था दो दिन जीवन से जुझने के बाद सांस रूक गई। असुर कोड़ा का रहने वाला था।युवक की मौत से घर में मातम का महौल है।ज्ञात हो कि मुरी- गोला रोड में हमेशा आए दिन सड़क दुर्घटना में किसी न किसी की जान जा रही है कारण सड़क निर्माण कार्य चल रहा है बनाने वाला कंपनी सड़क को कोड़ -काड़ कर महीनों छोड़ देता है।थोड़ा सा पतला रास्ता आने जाने हेतु छोड़ देता है इस रास्ते से स्कुली बच्चे ,बुडा़ -बुडी, युवक- युवती, औरत सभी का आना जाना है।

बड़ी गाड़ी से पार करते समय हमेशा छोटी गाड़ी वाले असंतुलित हो कर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।कुछ दिन पहले बड़ी गाड़ी का आने जाने पर प्रतिबंध लगा था। लेकिन बडी गाड़ी वाले मान नहीं रहे हैं । दुसरी तरफ कंपनी का सड़क बनाने में घोर लपरवाही है जिसके कारण हादसे होते रहता है। स्कुल के बच्चों का बस भी गोला रोड होकर से जाता है रास्ते पुरी तरह से ठीक नहीं होने के कारण गाड़ी भी ठीक तरह से नहीं चलती उबड खाबड़ बहुत ज्यादा है । इसको लेकर राजनीति भी हुआ पर कोई असर नहीं है। कंपनी मनमानी पर उतरा हुआ है। रास्ते में कहीं भी सुरक्षा को लेकर न कोई बोर्ड है, न उपाय बरता जा रहा है।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
