लोकतंत्र सवेरा | जमशेदपुर : शहर में चोरी की वारदातें अब आम नहीं, बल्कि खौफ की पहचान बन चुकी हैं। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको वर्कर्स फ्लैट में महज दो दिनों के भीतर चोरों ने ऐसा कहर बरपाया कि एक साथ चार बंद फ्लैटों को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है, वहीं लोग खुलकर पुलिस की निष्क्रियता और ढीली गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।


👉….चोरों की नजर सिर्फ उन्हीं घरों पर थी, जहां परिवार बाहर गया हुआ था — यानी रेकी पूरी, प्लानिंग पक्की! पुलिस मौके पर डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची जरूर, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक सिर्फ खानापूर्ति ही नजर आ रही है।
एक-एक कर चार फ्लैटों में वारदात – ऐसे दिया अंजाम…..

🔹 क्वार्टर नंबर 148…..
टाटा स्टील कर्मी सलुनी कुमारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने ₹50 हजार नकद और करीब 5 लाख के गहने साफ कर दिए. घटना के वक्त वह मायके गई हुई थीं।
🔹 क्वार्टर नंबर 230……
डानियल बेहरा के घर में पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर घुसे। पत्नी के जागने और शोर मचाने पर चोर बालकनी से कूदकर फरार हो गए।
🔹 क्वार्टर नंबर 159……
एनबी थापा का परिवार दार्जिलिंग घूमने गया था। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ा, लेकिन पड़ोसी के जागने पर पीछे का दरवाजा तोड़कर भाग निकले।
🔹 क्वार्टर नंबर 134…..
एमबी रेड्डी के घर से चोरों ने नकद, गहने, कपड़े, LED टीवी और यहां तक कि गैस सिलेंडर भी उठा लिया! परिवार उड़ीसा में शादी समारोह में गया हुआ था।

लोगों में गुस्सा……
स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग नाम मात्र की है, पिछले एक महीने में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं
अब खुद सुरक्षा में जुटे लोग…..
पुलिस से निराश फ्लैटवासी अब चंदा जुटाकर CCTV कैमरे लगवाने की तैयारी कर रहे हैं, नाइट गार्ड भी रखने की तैयारी कर रहे हैं. यानी अब लोग खुद अपनी सुरक्षा के लिए मजबूर हैं!
क्या जमशेदपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस का डर खत्म हो चुका है? या फिर सिस्टम की ढिलाई ने अपराधियों को खुली छूट दे दी है?
“एग्रीको वर्कर्स फ्लैट में चोरी की घटनाएं हुई हैं, लेकिन किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस ने अपने स्तर से डॉग स्क्वॉयड की टीम के साथ जांच की। सभी परिवार के लोग बाहर हैं। उनके लौटने के बाद शिकायत करने पर मामला दर्ज किया जाएगा। – फैज अहमद, सिदगोड़ा थाना प्रभारी”
