जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र में स्क्रैप चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, बिना नंबर वाले “छोटा हाथी” वाहन में स्क्रैप लोड कर गोलमुरी स्थित केबल कंपनी परिसर से गैस कटर की मदद से काटकर चोरी कर ले जाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि चोरी किए गए स्क्रैप को वजन कराने के लिए वाहन को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बर्मामाइंस थाना प्रभारी निरंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और चालक समेत दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने दिबेश राज उर्फ राजा (कांग्रेस नेता), वीरू सिंह, राजू, चिंटू, सन्नी चौधरी, वीर सिंह (वीरू), अमरजीत सिंह, विक्रम सिंह, सद्दाम खान, विकास माझी और सुमित कुमार उर्फ मुड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
