जमशेदपुर : जन सेना पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर शहर में सक्रियता तेज हो गई है। पार्टी की ओर से 14 अप्रैल 2026 को एक विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान शाम 4 बजे से 6 बजे तक कुमरपाड़ा, स्ट्रेट माइल रोड के पास, कासीडीह क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा. बताया गया कि इस संबंध में आज हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।



जी जयराम दास ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान पहले से ही 27 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है और इसे लगातार विस्तार दिया जा रहा है. पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि Pawan Kalyan के नेतृत्व और जनसेना पार्टी की विचारधारा को Jamshedpur समेत पूरे झारखंड में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इसी उत्साह को देखते हुए सदस्यता अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि अभियान स्थल पर पार्टी का झंडा, चुनाव चिह्न तथा प्रमुख नेता पवन कल्याण की तस्वीर के साथ स्थानीय कार्यकर्ता की तस्वीर भी प्रदर्शित की जाएगी, ताकि लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा सके. पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में शामिल होकर जनसेना पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने की अपील की है।



