जमशेदपुर : छात्र राजनीति से संगठन की मजबूत नींव रखने वाले ऊर्जावान युवा नेता पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जुगसलाई मंडल का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।







पवन सिंह पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में महानगर सह मंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता, समर्पण और कर्मठता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनकी संगठन क्षमता और कार्यशैली से भाजपा को मजबूती मिलेगी और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।
इस अवसर पर पवन सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।







