जमशेदपुर : लौहनगरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी घटना को होने से पहले ही टाल दिया है। उलीडीह ओपी क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
देर रात मिली थी गुप्त सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18-19 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात करीब 3:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के मुताबिक, उलीडीह ओपी क्षेत्र के शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की नियत से घूम रहा है।
त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर (City SP) के निर्देश पर तत्काल एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवधेश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो उलीडीह क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है।
झगड़े का बदला लेने की थी तैयारी
पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला है। आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान उसका अपने ही कुछ दोस्तों के साथ विवाद हो गया था। इसी झगड़े का प्रतिशोध लेने के लिए वह हथियार का इंतजाम कर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (Arms Act) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।