जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम में गोलमुरी उत्कल समाज उच्च विद्यालय के छात्र सनी कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंकगणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ वे जिले के टॉपर बने हैं। सनी कुमार ने प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।



विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष कुल 159 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से 70 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 71 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी तथा 6 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। वहीं 12 विद्यार्थियों को मार्जिनल अंक प्राप्त हुए हैं।
कुल मिलाकर विद्यालय का परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत रहा, जिसे शिक्षकों और अभिभावकों ने संतोषजनक बताया है। विद्यालय परिवार ने सनी कुमार सहित सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
