नई दिल्ली : ICICI Bank ने अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाते हुए नई बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सर्विस लॉन्च की है। अब यूजर्स ₹5,000 तक के UPI ट्रांजैक्शन बिना PIN डाले कर सकेंगे। यह सुविधा बैंक के iMobile Pay ऐप के जरिए उपलब्ध होगी, जहां ग्राहक फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन का उपयोग करके भुगतान को अधिकृत कर पाएंगे।
Advertisements
Advertisements

बैंक के अनुसार, इस नई सर्विस से छोटे ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएंगे। हालांकि ₹5,000 से अधिक के भुगतान के लिए ग्राहकों को पहले की तरह UPI PIN दर्ज करना अनिवार्य रहेगा। यह कदम डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर और सुरक्षित बैंकिंग अनुभव देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
