जमशेदपुर : इंटक के अगुआई एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के मेजबानी में एक मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण से एक विशाल मजदूर एकता रैली निकाली जाएगी। जिसमें विभिन्न यूनियनों के मजदूर नेता , इंटक के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं समेत भारी तादाद में इंटक समर्थन रैली में भाग लेंगे। रैली का शुभारंभ टेल्को लेबर ब्यूरो स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण से एक मई को प्रातः 8 :30 बजे होगी। जिसे लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के वरीय पदाधिकारीगण, कमेटी मेंबर्स , आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों एवं यूनियन के सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत तमाम यूनियन पदाधिकारियों एवं कमेटी मेंबरों ने रैली को सफल बनाने के लिए सुझाव दिये। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि यह पहला मौका है जब इंटक के शीर्ष नेताओं ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को रैली की मेजबानी करने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने सबों से ससमय रैली के शुभारंभ स्थल टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में उपस्थित होने का अनुरोध किया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि मजदूरों के शहर में मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के एक – एक कमेटी मेंबर एवं यूनियन पदाधिकारी को रैली के सफल आयोजन में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर आदर्श प्रस्तुत करना है ताकि आगंतुक अतिथियों को निर्णय पर गर्व हो सकें। उन्होंने सबों को अपने – अपने जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का निर्देश दिया। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया। गौरतलब हो कि रैली टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन से निकलकर गोलमुरी, साकची , बिष्टुपुर होते हुए आदित्यपुर स्थित ऑटो कलस्टर तक जाकर संपन्न होगी।