जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने असम, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे विकास और राष्ट्रवाद की नीतियों की जीत बताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान’ की नीति ने गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा लहराने का कार्य किया है।



डॉ. पांडे ने कहा कि भाजपा की विकास नीति राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक पुनरुत्थान तथा ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों पर आधारित है। पार्टी द्वारा सड़क, रेलवे जैसे बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल इंडिया अभियान, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, उज्ज्वला योजना एवं किसान कल्याण योजनाओं के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार किया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा प्राचीन सनातन संस्कृति की संरक्षक है और यही कारण है कि सनातन समाज का विश्वास लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है, जिसका प्रतिबिंब हालिया चुनाव परिणामों में देखने को मिला है।
