बोकारो : बोकारो के बी०एस० सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत राम मंदिर मोड़ के पास हुई सनसनीखेज गोलीबारी मामले में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य साजिशकर्ता रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 17 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे राम मंदिर मोड़ के पास एक चाय दुकान पर अपराधियों ने जयराम प्रसाद नामक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायल जयराम प्रसाद (निवासी: नन्दुआ स्थान, चास) को तत्काल बी०जी०एच० अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें खतरे से बाहर बताया है।



SP के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम, मुख्य आरोपी दबोचा गया
घटना की गंभीरता को देखते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक (SP) नाथू सिंह मीना के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य साजिशकर्ता रूपेश कुमार (पिता: स्व० राजाराम सिंह, निवासी: मेन रोड फुसरो, बेरमो) को गिरफ्तार कर लिया।
मामला दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश तेज
इस मामले में घायल जयराम प्रसाद के लिखित आवेदन के आधार पर बी०एस० सिटी थाना में कांड संख्या 101/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें रूपेश सिंह और तीन अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही वे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
छापेमारी टीम में ये रहे शामिल:
इस सफल कार्रवाई में बी०एस० सिटी थाना प्रभारी पु०नि० सुदामा कुमार दास, पु०अ०नि० महती बोयपाई, पु०अ०नि० नीरज सेठ और आरक्षी मदन प्रसाद, सिंदेश्वर प्र० सिंह, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार व योगेन्द्र कुमार रजक शामिल थे।



