बमाको/मोरक्को : अफ्रीकी देश Mali की एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर चिकित्सा जगत को हैरान कर दिया है। इस दुर्लभ घटना के बाद दुनियाभर में इसकी चर्चा हो रही है। महिला और सभी नवजात सुरक्षित बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार महिला का नाम Halima Cisse है। गर्भावस्था के दौरान उनकी स्थिति काफी जटिल बनी हुई थी। शुरुआती जांच में डॉक्टरों को महिला के गर्भ में सात बच्चों के होने की जानकारी मिली थी, लेकिन डिलीवरी के दौरान दो और बच्चों का जन्म हुआ। इस तरह कुल 9 बच्चों ने जन्म लिया।



कई घंटों तक चला ऑपरेशन….
डॉक्टरों के मुताबिक इतने बच्चों को एक साथ जन्म देना अत्यंत जोखिम भरा माना जाता है। ऐसे मामलों में मां और नवजातों की जान को गंभीर खतरा रहता है। बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हलीमा सिसे को माली से मोरक्को भेजा गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज किया गया। कई घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद सभी बच्चों की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। डॉक्टरों ने इसे मेडिकल साइंस के लिए बेहद दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण मामला बताया है।
मेडिकल जगत में चर्चा का विषय…..
विशेषज्ञों का कहना है कि एक साथ 9 बच्चों का जन्म दुनिया में बहुत कम मामलों में देखने को मिला है। ऐसे मामलों में सभी नवजातों का सुरक्षित रहना और मां का स्वस्थ होना चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी…..
हलीमा सिसे और उनके 9 बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग मां के साहस और डॉक्टरों की मेहनत की सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने इस घटना को आधुनिक चिकित्सा तकनीक और मानव धैर्य का अद्भुत उदाहरण बताया है।



