Author: LOKTANTRA SAVERA

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानुषमुड़िया में 75 वाँ गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया. मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशांत कुमार माझी ने झंडोत्तोलन किया. डॉ माझी ने 75 वे गणतंत्र दिवस के बारे में अपने विचार व्यक्त किए. मौके पर एएनएम सुप्रिया भोल, रीता महतो, हिमांशु महतो, पारुल गिरि, चिनमय नायक, प्रशांत मण्डल, बासुदेव साव, पापिया भोल, मीना घाटूयारी, शांति मण्डल, मीरा मण्डल गंगा पातर, सुभाष जाना, संजीव सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

28 जनवरी एवं 04 फरवरी को जिले के 88 केन्द्रों पर आयोजित होगी JSSC की परीक्षा, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का दिया गया निर्देश प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-केन्द्राधीक्षक, पेट्रोलिंग दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल बैठक में रहे उपस्थित जमशेदपुर : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 पूर्वी सिंहभूम जिला में 88 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी । दिनांक 28.01.2024 एवं 04.02.2024 को तीन पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बैठक की गई…

Read More

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का छत्तीसगढ़ के रायपुर में ‘गाँव चलो अभियान’ व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के क्रम में बुधवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ। उनके आगमन पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को छत्तीसगढ़ प्रवास हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद एवं दीपक प्रकाश जिन्दाबाद के नारे लगाए। वहीं, दीपक प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं का कुशल…

Read More

जमशेदपुर : सत्र 2024 – 2026 के स्नाकोत्तर के भूगोल विषय की पढ़ाई जमशेदपुर के मात्र एक महाविद्यालय जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में होती है , यहां पर हर वर्ष नामांकन के लिए तय सीट से दुगुना आवेदन आते है । इस वर्ष 262 छात्रों ने स्नाकोत्तर भूगोल में नामांकन के लिए आवेदन किया है और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में दो मेधा सूची में 162 छात्रों का नाम प्रकाशित किया है और उसके बाद भी 17 सीट खाली रह गए है और अभी तक 100 छात्रों का मेधा सूची में सूचीबद्ध नही किया गया है नियमतः तृतीय मेधा सूची का प्रकाशन…

Read More

जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन झारखंड राज्य कमिटी की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश सचिव मंडल सदस्य सोनीसेन गुप्ता ने कहा कि झारखंड के अन्य विश्विद्यालय के तरह सत्र 2017 से दूसरे जेनरिक पेपर की विशेष परीक्षा आयोजित की जाए। कई ऐसे प्रतियोगिता परीक्षाएं है जिसमें में शामिल नहीं हो पा रहे हैं , जैसे इस बार झारखण्ड में लैब टेक्नीशियन की परीक्षा हुई छात्र शमिल नहीं हो पाए जिसके कारण छात्र काफी परेशान हो रहे हैं इसलिए छात्र संगठन AIDSO मांग करता हैं कि अभिलंब दूसरे…

Read More

जमशेदपुर : रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में आने वाले गंभीर मरीजों को फर्श पर इलाज से मुक्ति मिलेगी, प्रबंधन के द्वारा ओल्ड इमरजेंसी में 40 बेड का एक्सटेंशन वार्ड की शुरुआत कर दी गयी है। वार्ड के उद्घाटन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कांके विधायक समरी लाल, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, रिम्स निदेशक डॉ आरके गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रिम्स ट्रामा सेंटर सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिम्स के डॉक्टरों एवं सभी चिकित्सा कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत किये गये आपरेशन एवं चिकित्सा कार्य में सहयोग…

Read More

जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड प्रदेश के महासचिव संजीव आचार्या एवं जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन ने झारखंड सरकार के मंत्री के गुर्गों द्वारा हमला किए जाने को साफ गुंडागर्दी करार दिया है। कदमा बाजार के निकट अवस्थित आवागमन के रास्ते को बंद किए जाने को लेकर उपायुक्त महोदय को ज्ञापन दिया गया था। इसी बोखलाहट में जब संजीव आचार्या अपने बच्चे को घर छोड़ने जा रहे थे। अचानक बड़ी संख्या में मंत्री बन्ना गुप्ता के गुंडों द्वारा हमला कर दिया एवं भद्दी भद्दी गालियां दी गई एवं जान से मार देने की धमकी देने लगे। इसको पुलिस प्रशासन…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर मैंनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में मैनेजमेंट ओलंपियाड का आयोजन किया गया. इस ओलंपियाड में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के बीबीए विभाग के तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दीपांक्षी कुमारी को कांस्य पदक और केस स्टडी प्रदर्शनी व चर्चा सत्र प्रतियोगिता की श्रेणी में बीबीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सिमरन गंभीर को मिस ओलंपियाड का खिताब प्राप्त हुआ. यूनिवर्सिटी की इन छात्राओं के इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय…

Read More

उत्तरप्रदेश। गाजियाबाद पुलिस ने तस्करी कर लाए गए ब्लैक स्पॉट कछुए बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौजूद रही। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर भी गिरफ्तार किया है। यह कछुए सिर्फ ब्रह्मपुत्र और गंगा नदी में मिलते हैं। वहां से इनको तस्करी करके दिल्ली-एनसीआर लाया जाता है। लोग इन कछुओं को घर में वास्तु और सजावट के लिए रखते हैं। गाजियाबाद में पीपल फॉर एनिमल की मुखबिरी के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने एक तस्कर प्रमोद को गिरफ्तार किया। उसके पास से ब्लैक स्पॉट कछुए बरामद हुए हैं। टीम…

Read More

जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों के परिवहन के एक और प्रयास को विफल करते हुए गुरदासपुर से 531 ग्राम हेरोइन और तरनतारन से एक ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की मध्य रात को, बीएसएफ सैनिकों ने गुरदासपुर जिले में एक ड्रोन गतिविधि को रोकने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उस पर फायरिंग की और तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 08:40 बजे तलाशी अभियान के दौरान, जवानों ने गुरदासपुर जिले के थाथरके गांव…

Read More