Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर । टाटा मोटर्स में बाईसिक्स कर्मचारियों के स्थायीकरण के मुद्दे पर गुरुवार को रांची में त्रिपक्षीय समझौता हस्ताक्षरित होगा । अस्थायीकर्मियों के मुद्दे को लेकर तीन माह से अधिक समय से चला आ रहा विवाद अब थम जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, यूनियन की दमदार दलीलों के बाद प्रबंधन ने पुराने प्रस्ताव में संशोधन कर यूनियन के प्रस्तावों पर सहमति दे दी है। सूत्रों का कहना है कि मसौदे की ड्राफ्टिंग कर ली गई है। वर्तमान में शामिल सभी बाईसिक्सकर्मियों को सवा तीन साल में स्थायी कर लिया जाएगा। इसके साथ ही अस्थायी पूल तो समाप्त हो जाएगा, लेकिन कर्मचारी…
बालिका दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नारी सशक्तिकरण पर बल जमशेदपुर : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई, बी.एड और बी.एससी एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बहु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा विभाग के डीन राज कुमार नायक ने अपनी सुविचारों से की. इसमें उन्होंने “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः”, श्लोक एवं अशिक्षित जनजातियों को शिक्षित करने के संबंध में बातें की. उन्होंने बताया कि हमें धीरे-धीरे मानसिक तौर पर भी आगे बढ़ना होगा. इसके उपरांत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया एवं नाट्य…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है. बुधवार को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. परेड का उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने निरीक्षण किया. एसएसपी ने परेड निरीक्षण के बाद परेड में शामिल टुकड़ियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्लाटून में शामिल प्रत्येक सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वह अपना बेस्ट दें. परेड के दौरान किन-किन बातों पर ध्यान केंद्रित करना है इस संबंध में भी वरीय पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी. वही उपयुक्त द्वारा तैयारी को लेकर संबंधित…
जमशेदपुर: ओडिसा के बालेश्वर स्टेशन पर हुई सदी की सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना के बाद से रेल प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रेलवे बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी आदेश के तहत सभी फील्ड आफिसरों को प्रत्येक 15 दिनों में स्थल निरीक्षण करते हुए रेल इंफ्रास्ट्रक्चर, उपलब्ध संसाधनों की जांच करते हुए समीक्षा रिपोर्ट तैयार करना है साथ ही संबधित विभागीय कर्मचारियों से स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसेज्योर (एसओपी) पर अपडेट करते रहता है। इसी संदर्भ में बुधवार सुबह चक्रधरपुर मंडल के सहायक मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) विनय कुजूर और मंडल सुरक्षा अधिकारी (डीएसओ) राजेश कुमार दल-बल के साथ टाटानगर स्टेशन पहुंचे। इस…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज एक कार हादसे में घायल हो गईं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह बर्धमान से एक बैठक में शामिल होकर लौट रही थीं। इसी दौरान कार में अचानक ब्रेक लगने से ममता के माथे में चोट लग गई। हालांकि हादसे के बारे में अभी बहुत ज्यादा डिटेल नहीं आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता की कार तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक ऊंची जगह आ गई। इसके चलते ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगने से कार में बैठे लोग असंतुलित हो…
नई दिल्ली। असम राइफल्स के एक जवान ने मणिपुर (Manipur Soldier Firing) में अपने छह साथियों पर फायरिंग कर खुद को भी गोली मार ली। घटना में उसकी मौत हो गई है। अधिकारियों का दावा है कि इसका राज्य में चल रहे मौजूदा जातीय संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने कहा कि यह घटना दक्षिण मणिपुर में म्यांमार सीमा के पास तैनात असम राइफल्स बटालियन में हुई। गोलीबारी की घटना में घायल हुए सभी 6 मणिपुर के बाहर के रहने वाले हैं। घायल हुए जवानों को तुरंत चुराचांदपुर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।…
पटना : बिहार में सियासी पारा एक बार फिर से चढ़ने लगा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री Nitish Kumar अचानक से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार(Nitish Kumar)के साथ जदयू कोटे के मंत्री विजय चौधरी भी हैं। इसे लेकर प्रदेश में सियासी अटकलें तेज हो गई है। सियासी कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री अपना पाला बदल सकते हैं। ऐसे में यह मुलाकात काफी मायने रखती है। राज्यपाल और नीतिश कुमार (Nitish Kumar) के बीच हुई ये मुलाकात लगभग 40 मिनट चली है। कहा जा…
Red Banana: केला, जिसके बारे में काफी कुछ बताया जाता है। जैसे कि इसे खाने के फायदे और शरीर को मिलने लाभ आदि। वैसे आपने अभी तक सिर्फ पीला केला देखा होगा। आप भी सोच रहे होंगे कि केला तो हमेशा पीले रंग का होता है, और किसी रंग का हो नहीं सकता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी कि केला लाल रंग का भी होता है। आप जरूर आश्चर्यचकित हो गए होंगे। पर ये बात सच है। चलिए आपको लाल केलों के बारे में बताते हैं। कहां होती है लाल केले की खेती आपको जानकारी के लिए बता दें कि,…
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर तामोलिया स्थित ज़ेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई.प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी के उद्घाटन की घोषणा उद्घोष कर की। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए बतौर अतिथि पूर्व जिला पार्षद मधु गोराई मौजूद रहें. स्कूल के प्रबंधक अशोक तिवारी, सचिव कमरूल होदा, प्राचार्य अमन कुमार निराला बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहें. इस दौरान बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर केंद्रित मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किया. मानव शरीर और विभिन्न अंगों के कार्य सहित पर्यावरण…
जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक, महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने साकची नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे’, ‘भारत माता की जय’ और वंदे मातरम के नारे लगाकर नेताजी के योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी…