Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
कोलकाता पुलिस ने पार्क सर्कस सात-बिंदु (7-Point) चौराहे पर किया घटना का पुनर्निर्माण। मामले में गिरफ्तार चार मुख्य आरोपियों को भारी सुरक्षा के बीच मौके पर लाया गया। सुरक्षाकर्मियों पर हमले के मामले में शहर का यह पहला केस, जिसमें सीन रिक्रिएट किया गया है। कोलकाता : पार्क सर्कस इलाके में सुरक्षाकर्मियों पर हुए हिंसक पथराव के मामले में कोलकाता पुलिस ने आज एक बड़ा कदम उठाया। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम आज ‘पार्क सर्कस सात-बिंदु चौराहे’ पहुंची और पूरे क्राइम सीन को रिक्रिएट (घटना का पुनर्निर्माण) किया। इस प्रक्रिया के दौरान मामले में गिरफ्तार किए गए चार…
रांची : झारखंड सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा के 201 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का बड़े पैमाने पर तबादला और पदस्थापन किया गया है। 📌 मुख्य आकर्षण (Key Highlights): 🔄 बड़ा फेरबदल: राज्य के इतिहास में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला हाल के दिनों का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। 🏙️ प्रमुख जिलों में बदलाव: रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो…
मुरी : जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो होटवार जेल यौन शोषण प्रकरण मामले पर राज्यपाल से किया मुलाकात
होटवार जेल प्रकरण की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच हो, कैदियों को मिले नियमानुसार हक-अधिकार एवं मूलभूत सुविधाएं – देवेन्द्र नाथ महतो। राँची : होटवार जेल यौन शोषण मामला तूल पकड़ता जा रहा है । झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपकर राँची स्थित होटवार केंद्रीय कारा में बंद महिला कैदी के गर्भवती होने की घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही जेलों में कैदियों को नियमानुसार मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित कराने की मांग उठाई गई। ज्ञापन के…
जमशेदपुर : शैक्षणिक शिक्षा और उद्योग जगत के व्यावहारिक अनुभव के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर ने अग्रणी मार्केटिंग इंटेलिजेंस एवं लर्निंग प्लेटफॉर्म मार्कहब 24 के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। यह साझेदारी विशेष रूप से विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संचालित मार्केटिंग क्लब के विद्यार्थियों को उद्योग आधारित व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इस एमओयू पर विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. याह्या मजूमदार तथा मार्कहब 24 की ओर से संस्थापक एवं सीईओ श्री अनुराग…
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब घर के सभी सदस्य बैंगलोर (बेंगलुरु) गए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित पटनायक परिवार कुछ दिन पहले ही किसी काम से बैंगलोर गया था। घर को बंद पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और भीतर दाखिल हो गए। चोरों ने अलमारी के लॉकर को कटर या अन्य औजारों से कतरकर उसमें रखे कीमती आभूषण…
बोकारो : बोकारो के बी०एस० सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत राम मंदिर मोड़ के पास हुई सनसनीखेज गोलीबारी मामले में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य साजिशकर्ता रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 17 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे राम मंदिर मोड़ के पास एक चाय दुकान पर अपराधियों ने जयराम प्रसाद नामक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायल जयराम प्रसाद (निवासी: नन्दुआ स्थान, चास) को तत्काल बी०जी०एच० अस्पताल में भर्ती…
झारखंड : जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (SP) शंभु कुमार सिंह (भा०पु०से०) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल और पु०नि० प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 05 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य घटनाएं और दर्ज मामले तालाब के पास से गिरफ्तारी : करमाटाँड़ थाना अंतर्गत ग्राम रटनोडीह पहाड़िया टोला स्थित तालाब से करीब 10 मीटर आगे झाड़ी के पास से 04 साइबर अपराधियों को अपराध करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। दर्ज केस:…
झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम जिले से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। सोनुवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोड़ाहाट जंगल के घने केड़ाबीर इलाके में आज तड़के सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ (Encounter) हुई है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की प्रारंभिक सूचना मिल रही है। सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री और हथियार भी बरामद किए हैं। हालांकि, अधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या की पुष्टि होना अभी बाकी है। तड़के सुबह शुरू हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को…
जेल परिसर के अंदर महिला कैदी के गर्भवती होने का सनसनीखेज मामला आया सामने। पीड़िता ने जेल सुपरिटेंडेंट पर पद का दुरुपयोग और यौन शोषण करने का लगाया आरोप। मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवाधिकार संगठनों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। रांची : जेल प्रशासन और कानून-व्यवस्था को झकझोर देने वाली एक बेहद संवेदनशील खबर सामने आई है। सुरक्षित और कड़ी निगरानी वाले जेल परिसर के भीतर एक महिला कैदी के गर्भवती होने का दावा किया गया है। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब पीड़िता ने जेल के सुपरिटेंडेंट पर गंभीर आरोप…
चेन्नई : तमिलनाडु में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद थलपति विजय सुर्खियों में बने हुआ है। वह 200 यूनिट फ्री बिजली, 717 शराब दुकानें बंद करने, तौलिया संस्कृति खत्म करने के साथ ट्रैफिक के लिए वीआईपी प्रोटोकॉल खत्म करने के निर्णय ले चुके हैं। अबु उनका बुलडोजर एक्शन सामने आया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सीएम जोसेफ विजय का पहला बुलडोजर एक्शन सामने आया है। अपने पहले एक हफ्ते में एक के बाद एक कई फैसले लेने के बाद अब थलपति विजय का बुलडोजर एक्शन सुर्खियों में आया है। मुख्यमंत्री विजय ने अपने चुनाव क्षेत्र…