Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली : नई दिल्ली स्थित Le Méridien New Delhi में सोमवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, कोषाध्यक्ष नत्थू राम जैन, बिनोद अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों का भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 1975 में स्थापित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देशभर में अग्रवाल समाज का एक प्रमुख सामाजिक संगठन है। पूर्व में कृष्ण मोदी, बनारसी दास गुप्ता, प्रदीप मित्तल और सुरेंद्र गुप्ता जैसे वरिष्ठ समाजसेवी संगठन के…
ASG आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जांची बच्चों की आंखें, 20 बच्चों में मिली पावर की समस्या। संस्था आगे के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन से करेगी बात। अभिभावकों से अपील: बच्चों को मोबाइल-टीवी से दूर रख आउटडोर गेम्स के लिए करें प्रेरित। जमशेदपुर : बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य को समर्पित सामाजिक संस्था ‘अस्तित्व’ के सौजन्य से टिनप्लेट स्थित आंध्रा मिडिल स्कूल में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। संस्था की जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में ASG आई हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम (मोहम्मद इमरान,…
स्टार टॉकीज के पास चलाया गया अभियान; ट्रेनों की कमी और टिकटों की मारामारी से परेशान हैं यात्री जमशेदपुर : जमशेदपुर में रेल यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं, ट्रेनों की कमी और अन्य समस्याओं को लेकर रेल यात्रा संघर्ष समिति लगातार मुखर नजर आ रही है। रेलवे प्रशासन और सरकार तक यात्रियों की आवाज पहुंचाने के उद्देश्य से समिति द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान आज तीसरे दिन भी पूरी सक्रियता के साथ जारी रहा। शहर के व्यस्त इलाके स्टार टॉकीज के पास इस अभियान का आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही आम लोगों, नियमित रेल यात्रियों और स्थानीय नागरिकों…
जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री राजीव रंजन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कारा सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची और उपकारा घाटशिला की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा उनके संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। 💧 पेयजल समस्या का स्थायी समाधान बैठक के दौरान केंद्रीय कारा घाघीडीह में पीने के पानी की समस्या और जेल परिसरों की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। उपायुक्त ने जेल प्रशासन को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि घाघीडीह जेल में जितने भी चापाकल खराब…
परिवादिनी रुथ पार्किंस ने न्यायालय में स्वीकार किया – कंपनी के निर्देश पर प्राथमिकी में लिखे गये थे अभियुक्तों के नाम जमशेदपुर : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय स्थित न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी बिश्वनाथ उरांव की अदालत ने वर्ष 2019 के चर्चित टेल्को थाना कांड संख्या 22/2019 में भाजपा नेता अंकित आनंद एवं आजसू नेता अभय नारायण तिवारी उर्फ अप्पू तिवारी को सभी आरोपों से दोषमुक्त करते हुए बाइज्जत बरी कर दिया। मामला 4 फरवरी 2019 का था। सूचक रूथ पार्किंस ने टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि शिक्षा प्रसार केंद्र कार्यालय में अंकित आनंद, अप्पू तिवारी एवं…
जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत घोड़ाबांधा हॉस्पिटल चौक के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे की मुख्य बातें: मृतक की पहचान: नितिन कुमार मिश्रा (निवासी: शेषनगर)। टीएमएच (TMH) में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। घायल की पहचान: धीरज ठाकुर (निवासी: एलआईजी शिव मंदिर के पास)। स्थिति बेहद गंभीर, टीएमएच में इलाज जारी। घटना का समय: रविवार देर शाम करीब 7:00 बजे। परखच्चे उड़े, अस्पताल ले जाते समय…
जमशेदपुर : टेल्को प्रखंड में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की मासिक बैठक स्थानीय टेल्को बजरंग दल कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन पर विशेष चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों का मिला मार्गदर्शन बैठक में मुख्य रूप से मार्गदर्शन करने के लिए विहिप के महानगर अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता जी एवं महानगर मंत्री श्री चंद्रिका भगत जी उपस्थित रहे। संगठन विस्तार का आह्वान: महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें धरातल पर संगठन का विस्तार करने…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन सस्टेनेबल रिसर्च एंड इनोवेशंस (ICSRI-2026)” का उद्घाटन समारोह विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से शंभू संध्या एजुकेशनल ट्रस्ट की माननीय ट्रस्टी सदस्य श्रीमती अनीता महतो, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह, कुलसचिव डॉ. यह्या मजूमदार, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के प्रमुख श्री शशिकांत महतो सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक असिस्टेंट डीन रिसर्च डॉ. सैलेश सरांगी एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग…
जमशेदपुर : शहर में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए और अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज EYA Foundation द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ Tata Steel के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे शिविर के दौरान कुल 64 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो इस मौसम में एक बड़ी उपलब्धि है। टाटा स्टील के कर्मचारियों की भागीदारी रही सराहनीय शिविर में विशेष रूप से टाटा स्टील के कर्मचारियों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते…
रांची : राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शनिवार को एमबीबीएस के एक छात्र की जीवन लीला समाप्त हो गई। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से संस्थान परिसर में शोक का माहौल है। मृतक छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है, जो एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र था। वह हॉस्टल नंबर-8 के एचआईजी ब्लॉक में रहता था और मूल रूप से सिमडेगा का निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार, काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद दरवाजा तोड़कर छात्र…