Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
धनबाद : आदित्य रंजन और प्रभात कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में धनबाद पुलिस को पुलिस मुख्यालय से मिली 45 नई हाईटेक पेट्रोलिंग बाइक का फीता काटकर एवं स्वयं बाइक चलाकर शुभारंभ किया। नई पेट्रोलिंग बाइक के शामिल होने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग को और मजबूती मिलेगी। उपायुक्त ने कहा कि नई बाइक के जरिए बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से…
जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आगामी 22 और 23 मई 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार (National Seminar) का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार का मुख्य विषय “रिइमेजिंग एजुकेशन फौर विकसित भारत @ 2047: स्ट्रैटेजिक इंप्लीकेशन, इनोवेशन एंड चैलेंजेस” (Reimagining Education for Viksit Bharat @ 2047: Strategic Implications, Innovations, and Challenges) निर्धारित किया गया है। इस उच्चस्तरीय शैक्षणिक समागम में देश के कोने-कोने से प्रख्यात रिसोर्स पर्सन, जाने-माने शिक्षाविद, शोधार्थी (Researchers) और विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं, जो शिक्षा के बदलते स्वरूप और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन करेंगे। प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो का…
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद बाजार में स्थित ‘यूनिक कलेक्शन’ कपड़ा दुकान पर रंगदारी न देने पर की गई फायरिंग की घटना का पुलिस ने पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुख्यात मनीष सिंह गिरोह से जुड़े छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई कार, चार देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने की थी योजना पुलिस के अनुसार, यह घटना बीते 15 मई को हुई थी। पांच अपराधी एक मैरून रंग…
देवघर : झारखंड के देवघर जिले की पुलिस ने नशामुक्त अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से जुड़े दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 8.43 ग्राम ब्राउन शुगर और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों में से एक का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 19 मई 2026 को देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर…
जमशेदपुर ( लोकतंत्र सवेरा ): शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। ओलीडीह ओ.पी. क्षेत्र के लक्ष्मण नगर छठ घाट के पास से पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डिमना रोड (सुभाष कॉलोनी) निवासी विश्वजीत सिंह उर्फ रौकी (33 वर्ष) के रूप में हुई है। गुप्त सूचना पर रात में हुई घेराबंदी मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को बुधवार की मध्य…
घाट के पास नवजात का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना। बागबेड़ा और आरआईटी थाना के बीच सीमा विवाद के बाद शुरू हुई जांच। जमशेदपुर / आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र से सटे इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक घाट के समीप एक नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद सियासी पारा पूरी तरह गरमा चुका है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार के एक्शन में आते ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कोलकाता नगर निगम (KMC) ने अभिषेक बनर्जी, उनकी मां लता बनर्जी और उनकी कंपनी ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ (Leaps and Bounds) से जुड़ी 17 संपत्तियों पर अवैध निर्माण को लेकर नोटिस चस्पा कर दिया है। इतना ही नहीं, निगम का असेसमेंट विभाग अभिषेक बनर्जी और उनके करीबियों से जुड़ी कुल 42 संपत्तियों के रिकॉर्ड्स की…
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों का ‘फन और फिटनेस’ धमाका; एग्रिको समर कैंप में रेन डांस और खेलों की धूम
जमशेदपुर : एग्रिको हेल्थ एसोसिएशन की ओर से जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में आयोजित 15 दिवसीय भव्य समर कैंप अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। 11 मई से शुरू हुआ यह कैंप आगामी 25 मई तक चलेगा। इस समर कैंप की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से नि:शुल्क है, जिसका लाभ शहर के गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे और उनके अभिभावक भरपूर उठा रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि यह कैंप का 14वां साल है। पिछले 13 वर्षों से संस्था लगातार इस सामाजिक और स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम को बिना…
रांची : रांची नगर निगम की बैठक के दौरान एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला पार्षद ने अपने ही साथी पार्षद पर आपत्तिजनक तरीके से वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कराने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद नगर निगम की राजनीति में हड़कंप मच गया है। महिला पार्षद ने आरोप लगाया कि सोमवार को स्वच्छता व्यवस्था को लेकर निगम की बैठक चल रही थी। सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड की समस्याओं पर बोल रहे थे। इसी दौरान जब वह अपनी बात रखने के लिए खड़ी हुईं, तब पीछे बैठे एक पार्षद ने…
बोकारो/झारखंड : रोजगार की तलाश में बोकारो से सुदूर बेंगलुरु गए एक प्रवासी मजदूर की अचानक दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर इस परिवार के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती मृतक के पार्थिव शरीर को वापस अपने पैतृक गांव लाने की है। संसाधनों के अभाव में बेबस परिजनों ने राज्य सरकार, स्थानीय जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों से मदद की गुहार लगाई है। अधिकारियों और सरकार से अपील: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक और बोकारो जिला प्रशासन…