Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
देवघर में दिल दहला देने वाली वारदात : लापता युवती की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, रेत में दफनाया शव; मुख्य आरोपी और उसकी प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार प्रेम संबंध उजागर होने के डर से रची गई खौफनाक साजिश; रिखिया थाना पुलिस ने फॉरेंसिक और तकनीकी इनपुट के आधार पर 6 दिनों के भीतर किया मामले का भंडाफोड़। देवघर (झारखंड): देवघर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिछले छह दिनों से लापता एक 21 वर्षीय युवती की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।…
विधायक सरयू राय की पहल : मनीफीट रोड नंबर 7 में कलवर्ट निर्माण कार्य शुरू, स्थानीय निवासियों में खुशी
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय जी की अनुशंसा पर टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) द्वारा मनीफीट रोड नंबर 07 स्थित बड़े नाले के ऊपर कलवर्ट (पुलिया) निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस विकास कार्य के प्रारंभ होने से स्थानीय निवासियों में हर्ष का माहौल है। जदयू नेताओं ने प्रमुखता से उठाई थी समस्या बस्ती वासियों की इस गंभीर समस्या को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने विधायक श्री सरयू राय के समक्ष प्रमुखता से रखा था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) प्रबंधन को…
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार (मेन गेट) पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया, जब एक अज्ञात सपेरा दो टोकरियों में बंद खतरनाक कोबरा सांपों को खुला छोड़कर मौके से फरार हो गया। व्यस्त स्टेशन परिसर में अचानक सांपों को रेंगते देख यात्रियों और रेल कर्मियों के बीच भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरपीएफ की तत्परता और सर्परक्षक का रेस्क्यू घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और इसकी सूचना बागबेड़ा (रोड नंबर एक) निवासी प्रसिद्ध सर्परक्षक ‘स्नेक…
जमशेदपुर | स्टील सिटी जमशेदपुर और आस-पास के इलाकों में सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शहर में भीषण गर्मी (Severe Heatwave) का कहर लगातार जारी है, जिसने पिछले कुछ दिनों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आसमान से बरसती आग और हवा में भारी उमस (Humidity) के कारण लोग घरों के भीतर भी बेचैन हैं। स्थिति यह है कि घरों में चल रहे पंखे भी अब राहत देने की बजाय गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे लोग पसीने से तर-बतर होने को मजबूर हैं। 📌 पारा @ 41.3 डिग्री: सामान्य से 3 डिग्री बढ़ा…
कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. राजेंद्र भारती और सीबीसी डॉ. प्रभात कुमार सिंह रहे मुख्य अतिथि जेएनयू, गुवाहाटी, तेलंगाना और हैदराबाद से आए शिक्षाविदों ने रखे विचार देशभर से आए शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध-पत्र जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के सभागार में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 22 और 23 मई 2026 को आयोजित इस सेमिनार का मुख्य विषय ‘रिइमेजिंग एजुकेशन फॉर विकसित भारत@2047: स्ट्रैटेजिक, इंप्लीकेशंस, इन्नोवेशंस एंड चैलेंजेस’ (Reimagining Education for Viksit Bharat@2047: Strategic Implications, Innovations and Challenges) था। दो दिनों तक चले इस मंथन में…
जमशेदपुर परिसदन में झारखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी का जोरदार स्वागत संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिला पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त सह-प्रभारी व पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी का शनिवार सुबह 10 बजे जमशेदपुर परिसदन (सर्किट हाउस) पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रोटोकॉल स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और मध्य प्रदेश के शहपुरा विधानसभा से पूर्व विधायक श्री भूपेंद्र मरावी ने…
अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल (राँची) एवं महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल (छत्तीसगढ़) होंगे मुख्य अतिथि। विशेष आकर्षण: श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करने वाला पवित्र “पेरुमल स्टोन” और कपूर मिश्रित जलामृत। जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के सहयोग से बिष्टुपुर स्थित श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल है। यह पावन आयोजन रविवार, 24 मई को संपन्न होगा, जिसमें 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को…
जमशेदपुर : जनजाति सुरक्षा मंच के कोल्हान प्रभारी सुरा बिरुली के नेतृत्व में गुरुवार को टाटानगर स्टेशन से एक प्रतिनिधिमंडल आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल आगामी 24 मई 2026 को दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाले भव्य “जनजाति सांस्कृतिक समागम” कार्यक्रम में शामिल होगा. जानकारी के अनुसार, कोल्हान क्षेत्र के जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां से लगभग 600 लोग तथा पूरे झारखंड से करीब 5 हजार प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देशभर की 500…
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर महाराष्ट्र प्रवास पर है। समिति की सभापति सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के नेतृत्व में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू एवं पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता सहित शिष्टमंडल ने महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास तथा सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों का अध्ययन कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुंबई में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन (TRIF) एवं द ब्रिजस्पैन ग्रुप द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में देश की अग्रणी कॉर्पोरेट सामाजिक…
इंटरनेट पर CJP बनाम OJP की जंग तेज, मीम्स और पोस्ट्स हो रहे जमकर वायरल नई दिल्ली। सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नई वर्चुअल सियासी लड़ाई चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले इंटरनेट पर तेजी से लोकप्रिय हुई Cockroach Janta Party (CJP) को अब Oggy Janata Party (OJP) ने खुली चुनौती दे दी है। दोनों ही नामों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स, पोस्ट्स और फनी कैंपेन तेजी से वायरल हो रहे हैं। यूजर्स अलग-अलग अंदाज में दोनों “पार्टियों” के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं, जिससे यह ऑनलाइन मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया…