जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा फाटक के पास सोमवार सुबह मिनी बस के नीच दबकर एक नाबालिक की मौत हो गई जबकि घटना में एक किशोरी घायल हो गई। मृतक की पहचान 16 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में की गई है। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे को लेकर जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक बंद होने के कारण राहरगोड़ा से साकची तक चलने वाली मिनी बस फटक के पास खड़ी थी। बस चालक हैंडब्रेक लगाकर बस से उतर गया। इसी दौरान बस पीछे ढलान की ओर लुढ़कने लगी जिससे बस के पीछे स्कूटी पर बैठी अंजली बस के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

