Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : लौहनगरी के गोविंदपुर और बारीगोड़ा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल ने बहुप्रतीक्षित गोविंदपुर और बारीगोड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर ‘T’ शेप ओवरब्रिज (ROB) निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 193.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। परियोजना की मुख्य विशेषताएं: रेलवे वहन करेगा पूरा खर्च : पहले इस प्रोजेक्ट का खर्च रेलवे और राज्य सरकार के बीच आधा-आधा (50:50) बंटा था, लेकिन अब रेलवे इस ओवरब्रिज का पूरा खर्च खुद उठा रहा है। ‘T’ शेप डिजाइन : यह…
राँची : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘अबुआ आवास योजना’ वर्तमान में वित्तीय संकट और प्रशासनिक सुस्ती की दोहरी मार झेल रही है। आंकड़ों के मुताबिक, योजना की रफ्तार बनाए रखने के लिए जहाँ 1000 करोड़ रुपये की तत्काल आवश्यकता थी, वहीं विभाग को मात्र 300 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए हैं। बजट की इस भारी किल्लत ने राज्य भर में हजारों गरीब परिवारों के सपनों पर पानी फेर दिया है। पुराना घर टूटा, नया अब तक अधूरा योजना के तहत पहली और दूसरी किश्त मिलने के बाद हजारों लाभार्थियों ने अपने पुराने मिट्टी के घरों को तोड़कर पक्के मकान का…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए आज, 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल के कई महत्वपूर्ण जिलों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मुख्य अपडेट्स: मतदान का समय: सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक। प्रमुख सीटें: नंदीग्राम, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जैसी हाई-प्रोफाइल सीटों पर सबकी नज़रें टिकी हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम: शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों…
धनबाद : आधुनिक दौर में जहाँ हम डिजिटल इंडिया और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करते हैं, वहीं धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) से आई एक तस्वीर सिस्टम को शर्मसार करने वाली है। यहाँ इलाज शुरू होने से पहले ही नवजातों की जिंदगी दांव पर लग जाती है। मां की गोद में ‘मौत का सफर’ अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में नवजातों के लिए पीडियाट्रिक (शिशु रोग) सुविधाओं का अभाव है। आलम यह है कि अगर कोई नवजात गंभीर स्थिति में इमरजेंसी पहुँचता है, तो उसे इलाज के लिए करीब 500 मीटर…
गिरिडीह : जिला पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने पारसनाथ के तराई वाले इलाकों में एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों द्वारा छुपाकर रखे गए विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है। सुरक्षा बलों ने मौके से 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद कर किसी बड़ी विध्वंसक घटना की साजिश को विफल कर दिया है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) गिरिडीह डॉ. बिमल कुमार और CRPF 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र के कानीडीह, चतरो और जोकाई नाला के पास उग्रवादियों ने हथियार और विस्फोटक सामग्री छुपा…
राँची : कोयला, बालू और पत्थर तस्करी के किस्से आपने खूब सुने होंगे,लेकिन अब एक ऐसा नेटवर्क सामने आ रहा है, जो न तो खुलेआम दिखता है और न ही उस पर उतनी सख्ती दिखती है. यह है प्रतिबंधित मांगुर मछली की तस्करी का संगठित खेल. इस सिंडिकेट की जड़ें पश्चिम बंगाल से जुड़ी हैं. वहीं से बड़े पैमाने पर मांगुर मछली की सप्लाई तैयार होती है. इसके बाद झारखंड को ट्रांजिट कॉरिडोर की तरह इस्तेमाल किया जाता है. मुख्य रूट कुछ इस तरह बताया जा रहा है: बंगाल – धनबाद सीमा गिरिडीह -हजारीबाग-बिहार सूत्रों के मुताबिक, हर दिन 25…
सम्मान कार्यक्रम व प्रशस्ति-पत्र वितरण करने का मांग… MURI : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा झारखंड अलग आंदोलन व पुनर्गठन में योगदान देने वाले चिन्हित आंदोलनकारीयों के सम्मान व अधिकार को लेकर लगातार सक्रिय है। मोर्चा का इकाई आज धनबाद उपायुक्त से मुलाकात किया। एवं आंदोलनकारीयों व उनके आश्रितों के देनिय स्थिति से अवगत कराया। गृह कारा व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 38 वीं संपुष्टि सूची के आलोक में शीघ्र सम्मान शिविर आयोजित कर प्रशस्ति-पत्र वितरण करने का मांग किया। मोर्चा के केंद्रीय प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने लिखित आवेदन में कहा की विभाग द्वारा दो दिसंबर 2025 को कुल…
मुरी : सिल्ली के असुरकोडा गाँव में मंडा पूजा धुमधाम से किया गया। गत सन्ध्या पुरा गाँव के लोगों में उत्साह का महौल था। काफी संख्या में गाँव की महिलाए व पुरुष भक्त शिव मंदिर में पुजा पाठ किया और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगे। ठीक दुसरे दिन यानि आज सबसे पहले लोगों ने पवित्र होकर जलती अंगारों में नंगे पांव से चल कर पार किए। इस महौल में ढोल नगाड़े की आवाज से भक्तों में आग में बगैर डर का नंगे पांव पार करने का हिम्मत मिला ।गाँव के सबसे बुजुर्ग वन किस्टो यादव ने बताया कि हमारे तीन…
रांची : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रांची ने शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार पूरी सतर्कता के साथ तैनात RPF की टीम ने नामकुम रेलवे स्टेशन से एक युवक को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। संदेह के आधार पर हुई तलाशी जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 की सुबह RPF पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम नामकुम स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर एक युवक पर पड़ी जो काले रंग के पिट्ठू बैग…
रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति में देरी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने रांची के उपायुक्त की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए अवमानना का नोटिस जारी किया है। साथ ही अगली सुनवाई में उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया गया है। यह मामला दिवंगत कर्मचारी के आश्रित को नौकरी देने से जुड़ा है, जिसमें लंबे समय से आदेश का पालन नहीं किया गया। मामले की सुनवाई जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ में हुई। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या रांची के उपायुक्त खुद को विभाग…