Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
● भक्तों का उमड़ा सैलाब, ग्यारह सौ महिलाएं सिर पर कलश रखकर हुई शामिल जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत न्यू केबुल टाउन में होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गाजे-बाजे, भक्तिमय संगीत, घोड़े और जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ओल्ड केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई कलश यात्रा में ग्यारह सौ से अधिक महिलाएं सिर पर कलश एवं नारियल लेकर शामिल हुई। बैंड-बाजे, डीजे पर बजते भक्ति गीत और सुसज्जित रथ के साथ…
जमशेदपुर (परसुडीह) : शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलपहाड़ी नया बस्ती में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सनकी युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में लगी इस आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। नशे की हालत में मां और बच्चों को पीटा जानकारी के अनुसार, राजा प्रसाद नामक युवक, जो पेशे से चालक है, पिछले तीन दिनों से नशे की हालत में घर में लगातार विवाद कर रहा था। गुरुवार सुबह…
जमशेदपुर : उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित डिमना रोड पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7 बजे माउंट व्यू स्कूल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक ने व्यक्ति को करीब 50 फीट तक घसीट दिया। हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि मौके पर मची अफरा-तफरी का फायदा…
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। टिनप्लेट स्थित खालसा स्कूल के पास छापेमारी कर पुलिस ने करीब 4 किलो 30 ग्राम गाँजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी (24 वर्ष) के रूप में हुई है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। टीम जब खालसा स्कूल के पास पहुँची, तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। भागने…
जामताड़ा : परिश्रम और दृढ़ संकल्प हो तो बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। इसे सच कर दिखाया है प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, कुण्डहित की छात्रा तिथि फौजदार ने। तिथि ने मैट्रिक की परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे जिले में चौथा (4th) स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। शिक्षित परिवेश का मिला लाभ तिथि के पिता आशिष फौजदार पेशे से एक हाई स्कूल शिक्षक हैं और माता प्रिया फौजदार गृहिणी हैं। घर में शिक्षा का माहौल होने के कारण तिथि की…
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने गुरुवार दोपहर 2 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस बार बोर्ड ने बिना किसी बड़ी पूर्व घोषणा के अचानक नतीजे घोषित कर छात्रों को चौंका दिया है। कैसे चेक करें अपना परिणाम? छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं: आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें। अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) की जानकारी भरें। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। मुख्य आंकड़े एक नज़र में: कुल परीक्षार्थी:…
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक (10वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष के नतीजों ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य का कुल पास प्रतिशत 95.27% रहा है, जो झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में आए बड़े सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। आंकड़ों की जुबानी: प्रथम श्रेणी की रही धूम इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए 4,22,109 परीक्षार्थियों में से 4,02,178 छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। सबसे खास बात यह रही कि सफल होने वाले आधे से अधिक छात्र प्रथम श्रेणी (First Division) से पास हुए हैं। प्रथम…
जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में विजयी घोषित हुए अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी का जमशेदपुर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला. जिला बार एसोसिएशन भवन के द्वितीय तल्ला स्थित टेबल नंबर-9 के अधिवक्ताओं द्वारा श्री तिवारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने उनकी जीत पर खुशी जताते हुए इसे न्यायिक क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताया। इस मौके पर अधिवक्ता योगराज श्रीवास्तव, शंकर गोप, सरोज बोदरा तथा अधिवक्ता आर.सी. कर सहित कई अधिवक्ता…
जमशेदपुर। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के राष्ट्रीय निदेशक द्वारा अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें मोमेंटो एवं खंडुवा भेंट कर बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय निदेशक ने श्री तिवारी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका चयन न्यायिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि श्री तिवारी आगे भी मानवाधिकार और अधिवक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने भी श्री तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…
जमशेदपुर : कन्हैया यादव हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी ‘बिल्ला पाठक’ ने कोर्ट में किया सरेंडर
जमशेदपुर : लौहनगरी के गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित कन्हैया यादव हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक ने आखिरकार कानून के सामने घुटने टेक दिए हैं। पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश और छापेमारी के बीच आरोपी ने आज जमशेदपुर न्यायालय में सिविल जज-2 के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया। क्या है पूरा मामला? गोलमुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। इस संबंध में केस संख्या 8/26 दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही…